फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी को मारने के लिए कई राउंड फायरिंग

Mon, 18 Jan 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के कबरियागंज मोहल्ले में रविवार रात एक व्यवसायी को मारने की नियत से कई राउंड फायरिंग की गई। उसने किसी तरह घर में घुसकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस पहुंची और व्यवसायी के बयान के आधार पर दो घरों में छापेमारी की, लेकिन आरोपी नहीं मिले। व्यवसायी की तहरीर पर दो पर नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


कुंडा कस्बे के कबरियागंज मोहल्ला निवासी कुंदन सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह राजेंद्र नगर में इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात करीब दस बजे उन्हें किसी ने फोन किया और घर से बाहर निकलने को कहा। जब वह बाहर निकले तो उनकी पत्नी को बाहर गाड़ी पर कुछ असलहाधारी दिखे। इस पर पत्नी ने बाहर निकल रहे कुंदन सिंह को अंदर खींच लिया। जैसे ही उन्हें अंदर खींच गया उन पर फायरिंग होने लगी। गोलियां उनकी दीवार पर लगीं। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। कोतवाल आरके सिंह चंदेल ने कुंदन सिंह से बात की और उनकी जानकारी के आधार पर रात में ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।

 रात में ही कुंदन सिंह की तहरीर पर पुरबियन का पुरवा निवासी चेयरमैन गुलशन यादव के ड्राइवर मेवा यादव व करेंटी निवासी मिरिया सहकारी समिति के अध्यक्ष सौरभ चतुर्वेदी व दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर, दोनों नामजद आरोपियों का कहना है कि  इस घटना से उनका दूर-दूर तक लेना देना नहीं है। चेयरमैन गुलशन यादव के करीबी होने के कारण उन्हें फंसाने का प्रयास हो रहा है। इस मामले में इंस्पेक्टर आरके सिंह चंदेल का कहना है कि दोनों आरोपियों से फोन पर बात हुई है। जांच की जा रही है अगर दोनों दोषी होंगे तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें