फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौटंकी में गाने की फरमाइश पर फायरिंग

Mon, 18 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम भदंवा में हो रही नौटंकी में पसंदीदा नाच गाना न होने से खफा चार युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को लाइसेंसी बंदूकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बारह कारतूस व एक दर्जनखोखे बरामद कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे
विज्ञापन


में थे। उनके शस्त्र निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवा में सरमन लाल के घर में नवजात की छठी थी। रविवार की रात्रि में इसी समारोह के दौरान नौटंकी का आयोजन किया गया था। तभी वहां थाना डकोर के ग्राम खरका निवासी महेश यादव अपने तीन साथी ध्रुव यादव (ऐर), भगवानदास (ग्राम टीकर), परशुरम (टीकर) के साथ पहुंच गया।

चारों लोग लाइसेंसी  रायफ ल व तीन दुनाली बंदूक साथ ले गए। नौटंकी में सबसे आगे बैठकर अपने मनपसंद गाने पर नृत्य करने की मांग करने लगे। अपना जलवा कायम रखने के लिए फायरिंग भी शुरू कर दी। फ ायरिंग होते ही नौटंकी बंद हो गई। इतना ही नहीं पूरे गांव में दहशत फैल गई। आरोपियों ने दोबारा नौटंकी शुरू करने कर दबाव बनाया और गोलियां दागने
विज्ञापन


लगे। ग्रामीण इधर उधर भागने लगे। अफ रा तफ री के माहौल ने किसी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल लालबहादुर यादव, एस एस आई रमैया प्रसाद, एसआई विनय साहू, एसआई विजेंदर सिंह, सिपाही संजीव कुमार दिलीप कुमार, प्रेम यादव आदि ने गांव को चारों ओर से घेर लिया तथा

चारों आरोपियों को लाइसेंसी बंदूक, दस कारतूस के खोखे व एक दर्जन जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। भंदवा निवासी सरमनलाल ने बताया कि यह चारों लोग अचानक गांव में आए व नौटंकी डांसरों से अभद्र व्यवहार करने लगे। मना करने पर गली गलौज व फायरिंग करने लगे। पुलिस ने चारों को पकड़कर जेल भेज दिया। कोतवाल लाल बहादुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें