फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के विरोध में निकाला जुलूस, नारेबाजी

Mon, 02 Nov 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या के विरोध में सोमवार को वकीलों ने जुलूस निकाला। नारेबाजी कर प्रशासन को जमकर कोसा। चौराहों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या गुरुवार को कर दी गई थी। इसके विरोध में सोमवार को जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में वकीलों ने कचहरी में जुलूस निकाला। नृशंस हत्या पर आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन


इस दौरान वकीलों की एक बैठक हुई। जिसमे समस्त अधिवक्ता संगठनों के अध्यक्षों व महामंत्रियों समेत अधिवक्ता शामिल हुए। इसमें तय हुआ कि आचार्य ओमप्रकाश मिश्र को आंदोलन का संयोजक बनाया गया है। हर संगठन के पदाधिकारी व तहसील के संगठनों के पदाधिकारियों को संघर्ष समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके लिए 3 नवंबर को वकील परिषद के सभागार में अध्यक्ष/महामंत्री की बैठक बुलाई गई है। सभी अधिवक्ता पूर्व की भांति मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। जुलूस में संतोष तिवारी, विवेक शुक्ला, संतोष पांडेय, दिनेश पांडेय समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें