फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को गोली मारने की खबर से मचा हड़कंप

Wed, 02 Mar 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के संसारपुर में शिक्षक अभिषेक सिंह को गोली मारने की खबर पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि परिवार के लोग गोली लगने से इनकार कर रहे हैं। उनका इलाज इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


संसारपुर निवासी अभिषेक सिंह (30) पहले शिक्षामित्र था। हाल ही में समायोजन के बाद शिक्षक बना तो उसकी तैनाती संडवाचंद्रिका विकासखंड के जोगीपुर में हो गई। सोमवार की देर रात उसके पैर में गोली लगने की खबर फैल गई। आनन-फानन में खबर मिलने के बाद पुलिस सक्रिय होती कि पता चला परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए हैं। बाद में वहां उपचार करने में डाक्टरों ने असमर्थतता जताई। जिसके बाद उसे लेकर परिजन इलाहाबाद भागे। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर छानबीन करते हुए पुलिस उसके घर पहुंची।

शिक्षक अभिषेक के चाचा ने चौकी प्रभारी संजय पांडेय से बताया कि उसे गोली नहीं मारी गई है। वह बाइक से घर आते समय रास्ते में सरिया लगने से घायल हो गया। परिजनों की बात सुन पुलिस लौट आई।  नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि शिक्षक को गोली मारने की खबर पर चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया था, लेकिन परिजन ऐसी किसी घटना से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें