फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात क्राइम ब्रांच से भिड़े ग्रामीण

Sun, 14 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वांछित अपराधी को पकड़ने आई गुजरात प्रांत की क्राइम ब्रांच को हैंसी परजी बाजार में गोलियां चलानी पड़ीं। तब जाकर वांछित को पकड़ रही पुलिस से भिड़े लोग पीछे हटे। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। जेठवारा थाना क्षेत्र के मनेहू गांव निवासी खुर्शीद गुजरात में लूट के मामले में वांछित है। उसकी तलाश में शनिवार से ही गुजरात प्रांत की क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम आई थी। रविवार को खुर्शीद की तलाश में भटक रही पुलिस को पता चला कि वह मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी परजी बाजार में अपने साथियों के साथ बैठा है।
विज्ञापन


 इस बात की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम जेठवारा के दो सिपाहियों को साथ लेकर बाजार पहुंच गई। जैसे ही क्राइम ब्रांच की टीम के लोगों ने खुर्शीद को दबोचा कि उसी समय उसके साथी पुलिस टीम से भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। खुर्शीद के साथी पुलिस पार्टी पर हमलावर होने लगे। यह देख क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों ने अपने असलहे को निकाल लिया और हवा में फायरिंग करने लगे। यह देख साथ मौजूद जेठवारा थाने के सिपाही बीच में आए और बाजार के लोगों को उनकी हकीकत बताई। इसके बाद पुलिस के चंगुल से बचकर भाग रहे खुर्शीद को पुलिस टीम दबोच सकी। इसके बाद उसे लेकर पुलिस पार्टी वहां से थाने की ओर रवाना हो गई। एसओ मानधाता राजकिशोर ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। वांछित को गुजरात की क्राइम ब्रांच पकड़कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें