फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरखा में मिली साठ लाख की शराब

Sun, 14 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के देवरखा में रविवार की भोर में पुलिस ने बंद मकानों में छापामारी कर लाखों की हरियाणा व राजस्थान की अवैध शराब बरामद की। जिसकी कीमत लगभग 60 लाख के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने मकान मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को खबर मिली कि देवरखा में बंद मकानों में अवैध शराब डंप की गई है। वहां से चोरी-चुपके शराब बिकने के लिए दुकानों पर भेजी जाती है। पुलिस ने रविवार भोर में देवरखा में छापेमारी की। देवरखा निवासी शिवनाथ यादव के बंद मकान से अवैश शराब की हजारों पेटी बरामद हुई। बगल में ही गोपालपुर के शोभनाथ के मकान में भी छापेमारी की गई। ताला तोड़कर भीतर घुसी पुलिस के होश उड़ गए।

 देखा तो पूरे मकान में अवैध शराब की पेटी डंप थी। भारी मात्रा में हरियाणा और राजस्थान में निर्मित शराब मिली। पुलिस ने 1716 शीशी हरियाणा की शराब बरामद की। राजस्थान ब्रांड मैडम की 18432 और बाम्बे विस्की की 26866 शीशी शराब भी कब्जे में ली गई। उसे ट्रैक्टर व डाला से लदवाकर थाने लाया गया। एसओ ने मकान स्वामी शिवनाथ यादव व शोभनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उनकी गिरफ्तारी का भी पुलिस ने प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें