फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का इलाज कराने जा रहे युवक को मारी गोली

Wed, 24 Jun 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी का इलाज कराने मऊआइमा जा रहे एक युवक की कुछ लोगों ने मानधाता थाना क्षेत्र के बनसड़ा अम्मा पुल के पास रोककर पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बेटे और बेटी को भी पीटकर मरणासन्न कर दिया। फायर की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के कासा नूरपुर निवासी आजाद अली (40) पुत्र यार मोहम्मद की बेटी शहनाज को आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। इन दिनों उसकी तबीयत खराब हो गई है। बुधवार की सुबह आजाद अपने बेटे सद्दाम (20) के साथ शहनाज को लेकर बाइक से इलाज कराने मऊआइमा इलाहाबाद जा रहा था। आरोप है कि बाइक जैसे ही बनसड़ा गांव स्थित अम्मापुल के पास पहुंची कि पुरैला गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर आजाद की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। शहनाज व सद्दाम अपने पिता को बचाने के लिए गुहार लगाने लगे। इस दौरान हमलावरों में से एक ने आजाद अली को गोली मार दी। भाई-बहन को पीटकर मरणासन्न कर दिया। फायर की आवाज पर लोग जुट गए। भीड़ देख हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने खून से लथपथ पिता और भाई-बहन को जिला अस्पताल भेजवाया। आजाद अली के बाएं पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें