फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरौल में दबंगों ने बरपाया कहर

Tue, 03 Oct 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के तरौल में सोमवार की रात दबंगों ने एक परिवार पर कहर बरपाया। लूटपाट के बाद जमकर तोडफ़ोड़ की। सूचना के बाद भी घंटों विलंब से पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को ही धमकाते हुए कमरे में ताला जड़ दिया। जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस की  कार्रवाई से लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन


तरौल निवासी मोहनलाल यादव का आरोप है कि उसका कुछ दिनों से पड़ोसी भैयाराम मौर्या से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आबादी की जमीन पर पहले से बने मकान को देने के लिए थाने में तैनात एक दरोगा लगातार उस पर दबाव बना रहे हैं। इससे इंकार करने पर कुछ दिन पहले आरोपी दरोगा ने मोहनलाल का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस बीच विरोधियों ने उसके मकान में ताला बंद कर दिया। सोमवार को मोहनलाल मकान के छत पर सो रहा था। आधी रात को करीब दर्जन भर दबंग लोग जबरन घर में घुसकर आए और लूटपाट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने घर में रखी तीन हजार नगदी, लैपटॉप समेट लिए व अभिलेखों को नष्ट कर दिया। खुद को कमरे में बंद कर उसने अपनी जान बचाई। जानकारी पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। आरोप है कि एसओ मानधाता ने दोनों कमरों में पुलिस का ताला जड़वा दिया। साथ ही धमकी दी कि सुधर जाओ वरना जमीन व घर दोनों कुर्क करा दूंगा। इस घटना से परिजन जहां दहशत में हैं, वहीं ग्रामीणों में पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई से आक्रोश है। इस बाबत एसओ मानधाता ने बताया कि जमीन को लेकर दो लोगों के बीच विवाद चल रहा है। तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवाद रोकने के लिए मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें