फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने किशोर का किया अपहरण

Sun, 31 May 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इस बात की जानकारी जब किशोर के परिजनों को हुई तो सभी भौचक हो गए। पीड़ित परिवार ने इलाकाई पुलिस से मामले की शिकायत की है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी गोपीनाथ यादव ने थाने में तहरीर दी है। उसका आरोप है कि जौनपुर जनपद के बरसठा इलाके के आधा दर्जन कार सवार बदमाश उसके घर के बगल खड़े थे।
विज्ञापन


घर से बाजार जा रहे उसके 15 वर्षीय नाती अभिषेक को जबरन अपने गाड़ी में लाद लिए। वह शोर मचाता रहा पर बदमाशों ने उसे नहीं छोड़ा। गोपीनाथ यादव का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी दिल्ली की संपत्ति पर निगाह जमा रखी है। संपत्ति हड़पने के लिए उसके नाती का अपहरण कर ले गए हैं। आसपुर देवसरा एसओ अखिलेश राय ने बताया कि गोपीनाथ के बेटे व बहू के बीच करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा है। उसकी बहू काफी दिनों से मायके में रह रही है। बहू ही बेटे को अपने पास बुला कर ले गई है।  तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें