फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाेलेराे की टक्कर से 12 बाराती घ्ाायल

Sun, 31 May 2015 11:48 PM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बानपुर - महरौनी रोड स्थित ग्राम वीर की पुलिया के निकट शनिवार रात बारातियों से भरी ट्रैक्टर- ट्राली और बोलेरो में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर- ट्राली में सवार दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत हो गई। जबकि, एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो सवार लोगों ने बारातियों के साथ मारपीट भी की। घटना की शिकायत पुलिस में नहीं की गई है।
विज्ञापन


शनिवार को महरौनी थाना अंतर्गत ग्राम कुम्हैड़ी निवासी ग्यासी पुत्र जगनलाल अहिरवार की बारात बानपुर थाना अंतर्गत ग्राम डंगराना जा रही थी। दूल्हा चार पहिया वाहन में सवार था, जबकि बाराती किशन लाल के ट्रैक्टर- ट्राली में सवार होकर डंगराना की ओर रवाना हुए। रात लगभग सवा दस बजे बारातियों से भरी ट्रैक्टर- ट्राली बानपुर- महरौनी रोड स्थित ग्राम वीर की पुलिया के नजदीक ही पहुंच पाई थी कि सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो एमपी 19 सीए 3008 से भीषण भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार दूल्हे का फुुफेरा भाई मथुरा प्रसाद (17 वर्ष) पुत्र अनंदी अहिरवार, रमचंदे, नंदकिशोर, मलखान, छत्तू सहित एक दर्जन बाराती घायल हो गए।


वहीं, दूसरी ओर बोलेरो चालक को मामूली चोटें आ गईं। बाराती का कहना है कि वह घटनास्थल पर पड़े गंभीर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी भिजवाने की तैयारी कर रहे थी। इसी दौरान बोलेरो सवार लोगों ने गाड़ी से उतरकर संतोष, खिलान, अनंदी एवं रामपाल आदि बारातियों के साथ मारपीट की और गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर चले गए। देर रात गंभीर रूप से घायल मथुरा, रमचंदे, मलखान एवं नंदकिशोर आदि को इलाज के लिए सीएचसी महरौनी ले जाया गया, जहां मथुरा और रमचंदे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, शेष को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


वहीं, मथुरा को गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल के डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी की ओर रवाना हुए, लेकिन सुबह लगभग साढ़े चार बजे मथुरा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक कुम्हैड़ी स्थित कालेज में दसवीं में पढ़ता था।


उधर, बानपुर पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर उसके चालक एवं मालिक का पता लगा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें