रायपुर चौराहे पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर विरोधी युवक ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह झुलस गया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकला। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
रायपुर निवासी पवन कुमार (18) पुत्र मनोज कुमार सोमवार की शाम चौराहे पर साइकिल बनवाने के लिए गया था। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस का रहने वाला संजय वहां पहुंचा। पीछे से पहुंचे संजय ने पवन के सिर पर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह झुलस गया , उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकला। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित पवन से बात करने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।