फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

Sat, 23 Apr 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

विज्ञापन

घर में मचा कोहराम, परिजन हुए बेसुध
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। पड़ोसी की बेटी की शादी के लिए सब्जी लाने गया युवक हादसे का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते बेसुध हो जा रहे थे।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सचिन मिश्र (20) पुत्र सुभाष मिश्र शुक्रवार की शाम पड़ोसी मोहल मिश्र की बेटी की शादी के लिए सब्जी खरीदने बाइक से बादशाहपुर गया था। उसके साथ पड़ोस का शिवम (19) पुत्र रामचंद्र भी था। सब्जी खरीदने के बाद दोनों बाइक लेकर जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचे। उसी समय बेकाबू बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पहले जौनपुर अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे। डाक्टरों ने सचिन व शिवम को इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया। एसआरएन में इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। जबकि शिवम का उपचार चल रहा है। खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। पड़ोस में हो रहा वैवाहिक कार्यक्रम सादगी के साथ संपन्न होने लगा। शनिवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे। सचिन का शव देखते परिजन रोते हुए बेसुध हो गए। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----
आनन- फानन में सादगी से हुआ विवाह
बोलेरो की टक्कर से मृत सचिन का शव इलाहाबाद से लेकर शनिवार को परिजन घर लेकर निकले। पड़ोस में करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम थी। इसलिए आनन- फानन में अंतिमा का विवाह कराकर उसकी विदाई कर दी गई। इसके बाद रास्ते में शव लेकर रुके परिजन घर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें