फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरी मैजिक पलटी, 10 घायल

Thu, 18 Dec 2014 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 लालगंज से सवारी लेकर शहर आ रही मैजिक सगरा के करीब पलट गई। इससे उसमें सवार दस लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मदद के बहाने दो लोगों के साथ लूटपाट भी किया। इस दौरान कुछ लोगों ने मैजिक में आग लगाने की कोशिश भी की। लालगंज से गुरुवार की शाम सवारी भरकर एक मैजिक शहर आ रही थी। मुर्गी फार्म सगरा के करीब मैजिक की कमानी टूट गई। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और मैजिक सड़क पर ही पलट गई। इससे मैजिक में सवार लोग घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने मैजिक में दबे लोगों को निकालने लगे। इस बीच मौका पाकर चालक व खलासी भाग निकले।
विज्ञापन


राहगीरों ने लोगों की मदद से मैजिक को उठाया और घायलों को एंबुलेंस के साथ ही दूसरे वाहनों से जिला अस्पताल भेजने लगे। चालक के रवैये से नाराज इलाके के लोग वाहन में आग लगाने की कोशिश किए लेकिन प्रबुद्ध लोगों ने ऐसे लोगों को फटकार कर भगा दिया। हादसे की खबर मिलने पर चीता मोबाइल के सिपाही मौके पर पहुुंचे और मैजिक को कब्जे में ले लिया। मैजिक में सवार लाल का पुरवा मोहनगंज निवासी अंतिम पाल व राजू पाल ने सिपाहियों से शिकायत की कि उनका बैग मदद करने वालों ने ही उड़ा दिया। जिसमें तीन हजार रुपए व कपड़ों के साथ ही टिकट भी था। वे साकेत एक्सप्रेस से गुजरात जाने के लिए घर से निकले थे। सिपाहियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं था। दुर्घटना में सरैया निवासी कड़ेदीन (70), प्रेमा (40) पत्नी मेवालाल, रुपेश (34) निवासी दहिलामऊ, लकुड़ी गांव निवासी शिवपत्ती (52) पत्नी शिवपूजन, रमेश यादव (24) पुत्र शिवपूजन व वरुण यादव (25) पुत्र शिव बहादुर, अंतिम पाल (35), राजू (30) समेत दस लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें