फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने महिला को रौंदा

Thu, 18 Dec 2014 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 सदर बाजार चौराहे पर बृहस्पतिवार को बेकाबू ट्रक ने डड़वा महोखरी निवासी इंद्रमणि शर्मा की पत्नी उर्मिला (50) को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। इससे इलाहाबाद- फैजाबाद राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डड़वा महोखरी निवासी इंद्रमणि शर्मा कंधई थाना शीतलागंज स्थित कालू राम इंटर कालेज में अनुचर है। गुरुवार को वह पत्नी के साथ बीमार दामाद को देखने के लिए सदर चौराहा स्थित एक नर्सिंगहोम आया था। करीब पौने चार बजे घर लौट रहा था।
विज्ञापन


 नर्सिंग होम से निकलकर वह वाहन पकड़ने के लिए पत्नी के साथ हाईवे पार कर ही रहा था कि तभी चिलबिला से चौक घंटाघर की ओर जा रहे ट्रक ने उर्मिला को कुचल दिया। जबकि इंद्रमणि बाल-बाल बच गया। अपनी आंखों के सामने पत्नी को दम तोड़ते देख वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सदर चौराहे के करीब हाईवे पर दुर्घटना के बाद वाहनों का जाम लग गया। इसमें यात्रियों के साथ ही मरीज भी फंस गए। गंभीर रूप से बीमार महिला रुखसाना के अलावा दूसरे मरीजों को परिजन वाहनों व एंबुलेंस से उतारकर अस्पताल ले जाने लगे। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक सीज कर लिया। ट्रक में 30 हजार रुपये मिले। देर रात इंद्रमणि की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें