फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के हत्यारोपी किराएदार को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर के हत्यारोपी किराएदार को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर की संपत्ति व पत्नी पर थी आरोपी की नजर
सबके सामने करता था मृतक आरोपी को बेइज्जत, पत्नी को मारने पीटने पर आरोपी करता था विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रापर्टी डीलर के हत्यारोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर जली टी-शर्ट और घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर पुलिस ने बरामद कर ली। आरोपी की नजर मृतक की संपत्ति और पत्नी पर थी।
पुलिस ने जोगापुर निवासी प्रापर्टी डीलर त्रिभुवननाथ सिंह उर्फ टीएन की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने किराएदार शुभम को मंगलवार को जेल भेजा। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि आरोपी शुभम सिंह जौनपुर का रहने वाला है। वह त्रिभुवन के घर पर किराए का मकान लेकर रहता है। टीएन के साथ शुभम रहता था। टीएन नशे की हालत में अपनी पत्नी को मारापीटा करता था। कई बार शुभम के ऊपर रिवाल्वर से फायर भी कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बचा था। पत्नी को पीटने से शुभम ने रोका था। इसलिए उसे आशंका थी कि कहीं मजाक में टीएन सिंह उसे गोली न मार दे। ऐसे में उसने सोचा कि यदि वह त्रिभुवन की हत्या कर देगा तो उसकी संपत्ति उसे मिल जाएगी। पत्नी खूबसूरत है, इसलिए वह भी अकेली हो जाएगी तो उसे भी अपना बना लेगा। इसलिए वह लडक़ी से मिलाने के बहाने त्रिभुवन उर्फ टीएन को अपने साथ ले गया और उसी की रिवाल्वर से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। खून से सना जला हुआ टीशर्ट व रिवाल्वर पुलिस ने बरामद करते हुए आरोपी शुभम को जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन

बीडीओ सदर समेत तीन कर्मचारियों पर लूट का मुकदमा
सदर ब्लाक में हुई घटना में अधिवक्ता की तहरीर पर हुई कार्रवाई
कर्मचारियों ने भी पुलिस को दी थी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर ब्लाक में शिकायत लेकर पहुंचे अधिवक्ता के साथ मारपीट व लूटपाट के मामले में पुलिस ने बीडीओ सदर समेत तीन कर्मचारियों व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
सदर ब्लाक में सोमवार को सगरा गांव की समस्या को लेकर शिकायत करने अधिवक्ता विश्वास द्विवेदी कई लोगों के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि बीडीओ दिनेश यादव से वह लोग बातचीत कर रहे थे। तभी सेके्रेटरी एसपी सिंह और एडीओ सुरेशचंद्र तिवारी के साथ चार पांच अन्य लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट के साथ ही उनकी अंगूठी, ब्रेसलेट, चेन भी गायब कर दी। पुलिस ने देर रात विश्वास द्विवेदी की तहरीर पर बीडीओ दिनेश यादव, सेक्रेटरी एसपी सिंह, एडीओ सुरेशचंद्र तिवारी समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

सद्दाम की निशानदेही पर पिस्टल बरामद
कोहड़ौर। व्यापारी भाइयों की हत्या में रिमांड पर लिए गए हत्यारोपी सद्दाम की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिया है। कोहड़ौर निवासी व्यापारी श्यामसुंदर और श्याममूरत की रंगदारी के लिए गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे सद्दाम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मंगलवार को कोर्ट की अनुमति से सद्दाम को लेकर कोहड़ौर पुलिस मदुरा रानीगंज और बासूंपुर पहुंची। बाद में पुलिस ने मदुरारानीगंज से बाग में पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिया। इसके बाद उसे जेल में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें