फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप पर झोंका फायर, बेटी को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शंकर भगवान के मंदिर के पुजारी पर अराजकतत्वों ने रविवार की सुबह लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल पुजारी को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। एक दिन पहले शरारती तत्वों से पुजारी से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के चौखड़ा सई नदी के किनारे शंकर भगवान का मंदिर है। जहां दो साल से अधिक समय से अंबेडकर नगर के रहने वाले हीराराम दुबे (55) मंदिर की देखभाल के साथ ही पूजा अर्चना करते हैं। शनिवार को कुछ शरारतीतत्वों से उनकी कहासुनी हो गई थी। रविवार की सुबह वह मंदिर की साफ-सफाई करने में व्यस्त थे। तभी आधा दर्जन शरारतीतत्व मंदिर पहुंचे। उन्होंने लाठी डंडे से पुजारी पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुजारी को मरणासन्न कर छोड़ दिया। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पुजारी को जिला अस्पताल भेजवाया। इलाज के बाद हालत में सुधार न होता देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुजारी पर हमले की खबर से खीरीबीर धाम समिति के पदाधिकारियों के अलावा आसपास के गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जाता है कि चार माह पूर्व भी मंदिर से शरारतीतत्व दानपेटिका से रुपये और पीतल का घंटा चुरा ले गए थे। इस मामले में किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। एसओ कंधई का कहना है कि जानकारी पर दिलीपपुर चौकी प्रभारी को भेजा गया था। हमला करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें