छात्रा की मौत की जांच के लिए निकाला कैंडिल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। छात्र की मौत की जांच की मांग को लेकर मंगलवार देर शाम अंबेडकर चौराहे पर छात्राओं ने कैंडिल मार्च निकाला। शव को खुदवाकर फिर से तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने और हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
जौनुपर जनपद के सुजानगंज थाना के बाभनपुर बदपतिया निवासी संजय सरोज की 17 वर्षीय बेटी निशा सरोज 24 मई की सुबह चारपाई से गायब थी। देर शाम उसका शव पट्टी कोतवाली के रामपुर खागल के जंगल में मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि निशा के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कई फोन आए थे। अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस हत्या का मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है।