फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

नाली के विवाद में लाठी और कुल्हाड़ी से हमला, आठ घायल
पट्टी के शेषपुर अधारगंज गांव की घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
पट्टी(ब्यूरो)। कोतवाली पट्टी के शेषपुर अधारगंज में नाली के विवाद में पड़ोसियों ने लाठियों और कुल्हाड़ी से हमला कर एक ही परिवार के आठ लोगों पीटकर लहुलुहान कर दिया। हमले में घायल एक महिला की हालत नाजुक होने पर उसे इलाहाबाद रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के शेषपुर अधारगंज निवासी हौसिला पुत्र रामदास का पड़ोसी रामअजोर के परिवार से नाली का विवाद है। शनिवार की शाम इसी मामले को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पड़ोसी रामअजोर, भुल्ली, कल्लू, राजू, मेढू, ढेढू आदि लाठी और कुल्हाड़ी लेकर निकल आए और हौशिला उसकी पत्नी बदामा, मां ननका देवी, पिता सुखराम व बेटे सूरज पर हमला बोल दिया। बीचबचाव करने पर बहन नीलम, बेटी प्रीती व नीलम को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां बदामा की हालत ाजुक होने पर उसे जिला चिकित्सालय फिर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। पीड़ित हौसिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पशुशाला में लगी आग, युवक और दो मवेशी झुलसे
पट्टी(ब्यूरो)। आसपुर देवसरा के विनैका गांव निवासी संत बख्श सिंह की पशुशाला में रविवार दोपहर ढाई बजे खाना बनाकर फेंकी गई राख से उठी चिंगारी से आग लग गई। इस हादसे में दो मवेशी झुलस गए। मवेशियों को बाहर निकालने के चक्कर में परिवार का एक युवक भी झुलस गया। शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। झुलसे सौरभ पुत्र गौरीशंकर को अस्पताल ले जाया गया।

बंधवा बाजार में कई दुकानों के बल्ब चोरी
पट्टी (ब्यूरो)। इलाके के बंधवा बाजार में कई दुकानों के सामने लगे एलईडी बल्व चोर शनिवार रात खोल ले गए। चोरों की यह करतूत बाजार में स्थित टाइनी शाखा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सलाहपुर निवासी अंबरीश पटेल बाजार में एसबीआई की टाइनी शाखा का संचालक है। शनिवार रात शाखा के सामने लगे बल्ब के अलावा बाजार के हरकिशन, अवेधश यादव, सुनील कुमार, अरविंद, समेत आधा दर्जन दुकानों के सामने लगे एलईडी बल्ब चोर खोल ले गए।

लवाना भवानीगंज के चौकी प्रभारी हटे
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने काफी दिन से लवाना भवानीगंज पुलिस चौकी पर जमे चौकी प्रभारी अमित सिंह को रविवार को हटा दिया। उपनिरीक्षक यूपी 100 के दरोगा रमाशंकर पांडेय को कुंडा कोतवाली भेजा है। दिलीपपुर चौकी प्रभारी विजय बहादुर को जेल चौकी प्रभारी बनाया है। सस्पेंड चौकी प्रभारी जेल विनीत उपाध्याय को बहाल करते हुए दिलीपपुर का चौकी प्रभारी बनाया है। उपनिरीक्षक धनंजय सिंह को लालगंज से नवाबगंज थाना भेजा है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन


फायरिंग कर सनसनी फैलाने वालों को दबोचा
प्रतापगढ़। शहर के मीराभवन में आए दिन फायरिंग कर लोगों को खौफजदा करने वाले दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। शहर के मीराभवन में एक युवक की हत्या हुई थी। इसी मामले को लेकर तनातनी बनी रहती थी। एक दूसरे को खोजने वाले लोग फायरिंग कर लोगों को दहशत में डाल देते थे। रविवार की शाम दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे शहर कोतवाल ने दो लोगों को दबोच लिया। चर्चा है कि उनके पास से तमंचे भी मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें