फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
सब्जी खरीदने गया था, सडक़ पार करते समय बाइक सवार ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
दांदूपुर। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित रानीगंज के चिरकुट्टी में सडक़ पार कर रहे अधेड़ को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। चालक बाइक छोडक़र फरार हो गया। पुलिस बाइक को लेकर कोतवाली चली गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीगंज थाना के सरायसुलतानी गांव निवासी वंशीलाल (55) पुत्र मुनेश्वर हरिजन रविवार शाम चिरकुट्टी बाजार सब्जी खरीदने गया था। सडक़ पार करते समय अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बाइक छोडक़र फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को रानीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


संदिग्ध दशा में युवक झुलसा
प्रतापगढ़। संदिग्ध दशा में 35 वर्षीय एक युवक शनिवार की रात में झुलस गया। वह जली हालत में चौक घंटाघर के पास मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक अपना नाम और पता नहीं बता पा रहा है। पुलिस की मानी जाए तो वह मनोरोगी है। अलाव में गिरने से झुलस गया।

फोटो....
आवास खाली करने को लेकर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी परेशान
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक एवं कर्मचारी आवास खाली करने को लेकर परेशान हैं। उन्होंने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। उनके पास दो दिन का समय और शेष है।
विज्ञापन

जिले में प्रस्तावित मेडिकल कालेज का निर्माण शुरू करने को लेकर कार्यदायी संस्था ने रूपरेखा तैयार की ली है। टीवी अस्पताल के बगल स्थित नर्सेज हास्टल और जिला अस्पताल परिसर में बने सरकारी आवासों को गिराने की तैयारी शुरू हो गई है। आठ जनवरी तक आवास को खाली करने के लिए चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस दिया गया था। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी परेशान हैं।
वर्जन--------------
सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस मिला है। मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए पुराने आवास ढहाए जाएंगे।
योगेंद्र यति, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें