फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा के लोगों को नहीं मिलेगी दाल, चना से करना होगा संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के लोगों को मुफ्त में दाल नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें चना से संतोष करना पडेगा। जिले में मुफ्त राशन के साथ नमक, तेल और दाल पहुंचाने की जिम्मेदारी नैफेड को सौंपी गई है। नैफेड ने एक किग्रा दाल के बजाय चना देने का फैसला लिया है। जिले में अभी मुफ्त बंटने वाली सामग्रियां नहीं आई हैं। विभागीय अफसरों का दावा है कि कोटेदारों के पास पांच दिसंबर से पहले सभी सामग्रियां पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत चयनित 5.84 लाख परिवारों को पांच दिसंबर से मुफ्त में मिलने वाले राशन के साथ ही नमक, तेल और दाल देने का निर्णय लिया है। जिले में मुफ्त में मिलने वाली सामग्रियों की आपूर्ति अभी नहीं हो पाई है। सोमवार को नैफेड का जो पत्र आया है, उसके मुताबिक पांच दिसंबर से पहले कोटेदारों के पास सामग्रियां पहुंच जाएंगी।
दरअसल, योगी सरकार ने दिसंबर से मार्च माह तक अंत्योदय राशन कार्डधारकों को एक-एक किग्रा मुफ्त चीनी और पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को दाल, तेल और नमक मुफ्त देने की घोषणा की थी। टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी के चलते कोटेदारों को गेहूं, चावल के साथ अभी दाल, नमक, चीनी, तेल अभी नहीं दिया गया है। सोमवार को नैफेड से जो पत्र आया है, उससे साफ हो गया है कि पांच दिसंबर से वितरित होने वाले राशन के साथ में मुफ्त में अन्य सामग्रियां भी मिलेंगी। दाल नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को चना से संतोष करना होगा।
विज्ञापन

दिसंबर माह में उपभोक्ताओं को वितरित करने के लिए चना आ रहा है। शासन के पत्र में दाल नहीं मिलने पर चना वितरित करने की सह मति दी गई है। यह सामग्रियां सीधे ब्लॉकों के गोदामों में आएंगी, वहीं से कोटेदारों को दे दी जाएंगी।
विज्ञापन

अजीत कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें