फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों में देरी पर भड़के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, समीक्षा बैठक में अफसरों को लगाई फटकार

Fri, 27 Aug 2021 04:10 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बृहस्पतिवार को अफीम कोठी में हुई समीक्षा बैठक में खेलो इंडिया के अंतर्गत निर्माणाधीन स्टेडियम सरसीखाम, आसपुर देवसरा में कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर काबीना मंत्री ने आरईएस के अधिशाषी अभियंता वीके अग्रवाल को फटकार लगाई।
विज्ञापन
किास भवन सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने खेलो इंडिया योजना के तहत स्टेडियम निर्माण में शासन से मिली धनराशि का उपभोग करने में फेल होने पर आरईएस विभाग के अधिशाषी अभियंता को फटकार लगाई। उन्होंने अविलंब धनराशि खर्च करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने दाउदपुर झील का सौंदर्यीकरण कर पक्षी विहार के रूप में विकसित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अफीम कोठी में हुई समीक्षा बैठक में खेलो इंडिया के अंतर्गत निर्माणाधीन स्टेडियम सरसीखाम, आसपुर देवसरा में कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर काबीना मंत्री ने आरईएस के अधिशाषी अभियंता वीके अग्रवाल को फटकार लगाई। समीक्षा बैठक में एसी आरईएस को बुलाया गया था, मगर वे नहीं आए। इस पर निदेशक को फोनकर शिकायत दर्ज कराई। कैबिनेट मंत्री ने स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने को कहा है।

उन्होंने शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा है। पीएमजीएसवाई की 23 सड़कों के सुदृढ़ीकरण का डीपीआर तैयार होने और 11 सड़कों के मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होने पर आरईएस पर नाराजगी जताई। पट्टी, बाबा बेलखरनाथधाम, आसपुर देवसरा, मंगरौरा के ब्लॉक भवन निर्माण के लिए धनराशि निर्गत करने की जानकारी देेते हुए डीडीओ ने बताया कि लक्ष्मणपुर कार्यालय एवं आवासीय भवन पूर्ण चुका है।
विज्ञापन


विकास खंडों की मरम्मत के लिए धनराशि दी गई है। सदर ब्लॉक के कार्यालय भवन, ऑडिटोरियम हाल के निर्माण की प्रगति ठीक नहीं होेने पर नाराजगी प्रकट की। 1193 ग्राम पंचायतों में 990 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बन गए हैं, जिसमें 662 सामुदायिक शौचालय के संचालन के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी दी गई है। जल जीवन मिशन की समीक्षा में अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि 67 नई योजनाएं शामिल हैं। इनमें पट्टी तहसील की 44 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रथम फेज में कुल 410 राजस्व ग्राम चिह्नित किए गए हैं, जिनका डीपीआर बनाया जा रहा है। जर्जर तार बदलने के लिए चयनित कार्यदायी संस्था एलएनटी के प्रतिनिधि सीवी सिंह द्वारा बताया गया कि पट्टी विधानसभा में दिसंबर के पूर्व तक सभी जर्जर तारों को बदल दिया जाएगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास भवन में एक माह के अंदर लिफ्ट का संचालन कराया जाए। बैठक में डीएम डॉ. नितिन बंसल, सीडीओ प्रभाष कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पीडी, डीडीओ और दिव्यांग अधिकारी की ली चुटकी
कैबिनेट मंत्री ने बृहस्पतिवार की बैठक में बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार लेने वाले पीडी, डीडीओ और दिव्यांग कल्याण अधिकारी की जमकर चुटकी ली। उन्होंने डीएम से कहा कि ये अफसर जिले स्तर का पद मिलने के बाद भी ब्लॉक का मोह नहीं छोड़ रहे हैं। डीडीओ को कहा कि यह बीडीओ की कुर्सी छोड़ना नहीं चाह रहे हैं, प्रमोशन मिलने के बाद भी ब्लॉक में जमे रहते हैं। उन्होंने डीएम से ब्लॉक का चार्ज छीनने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें