फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश दरकिनार, नहीं संचालित हो सके जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
medicine
विज्ञापन
मरीजों को सस्ते दर पर दवाएं मुहैया कराने के लिए मेडिकल कॉलेज के पुरुष और महिला विंग में खुले प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र में सालभर से ताला लटक रहा है। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। बाजार से महंगेदर पर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताई थी। सीएमओ और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को जनऔषधि केंद्र खुलवाने के लिए निर्देश दिया था, लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हो सका।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के साथ ही जिले के सभी सीएचसी में मरीजों को सस्ते दर पर दवाएं मुहैया कराने के लिए शासन ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुलवाया था। सालभर पहले मेडिकल कॉलेज के साथ ही सीएचसी में खुले पीएम जन औषधि केंद्र में ताला लटक गया।
जिस फर्म को स्टोर खोलने का अनुमति मिली थी, उसे दवाएं वापस करने के साथ भवन खाली करने का आदेश जारी कर दिया गया। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई। मरीजों की समस्या को देखते हुए बीते दिनों हुई स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालन का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि हर बाजार में कम से कम एक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुलवाया जाए। मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन किया जाए। इसके बावजूद अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। चिकित्सक मरीजों को कमीशन वाली बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में जो दवा एंदस रुपये में आसानी से मिल जाती थीं, उनके लिए बाहर चालीस से सत्तर रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सबकुछ जानते हुए भी अफसरों ने चुप्पी साध रखी है।
लिखित में मेडिकल कॉलेज कैंपस में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए किसी प्रकार का आदेश नहीं आया है। मौखिक में खुलवाया नहीं जा सकता है। हालाकि अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए पत्राचार किया जाएगा। डॉक्टर आर्य देशदीपक, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें