फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज इलाके में पांच घंटे की घेराबंदी के बाद एक युवक को साथ ले गई एटीएस

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
नवाबगंज इलाके से एक संदिग्ध युवक को यूपी एटीएस की टीम उठा ले गई। उसके मकान से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की चर्चा है। परिजनों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। वहीं हर कोई एटीएस की कार्रवाई से हैरान है। स्थानीय पुलिस कार्रवाई से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन

यूपी एटीएस की टीम ने मंगलवार की सुबह नवाबगंज इलाके के एक गांव में छापा मारा। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। उसके ठिकानों की सघन तलाशी ली। युवक के मकान को टीम ने घेरे में ले रखा था। आसपास के लोगों को भी दूर ही रोका जाता रहा। सूत्रों के अनुसार उसके घर से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। चर्चा है कि संदिग्ध युवक टेरर फंडिंग से जुड़ा है।
कुंडा से पहले भी युवक को ले गई थी एटीएस, बाद में मिली थी क्लीनचिट
रामपुर जनपद के सीआरपीएफ कैंप में आतंकी हमले के मामले में एटीएस की टीम कुंडा कस्बे के वलीउल्लाह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। उस पर आतंकी घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को पनाह देने का आरोप था। हालांकि बाद में वह न्यायालय में चली सुनवाई के बाद दोषमुक्त करार दिया गया।
विज्ञापन

भगेसरा से भी टेरर फंडिंग करने वाले को ले गई थी एटीएस
नगर कोतवाली के भगेसरा से संजय सरोज को दो साल पहले एटीएस की टीम उठा ले गई थी। उससे पूछताछ केे बाद इलाके के कुछ दूसरे लोगों को भी टीम ले गई। बाद में संजय सरोज को जेल भेज दिया गया। उस पर टेरर फंडिंग का आरोप लगा था। वह पिछले साल जेल से छूटकर घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें