सड़क हादसे में मृत राम लौटन । फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। लालगंज कोतवाली के हंडौर पूरेबल्दियान निवासी दानपाल सरोज (30) शनिवार को सांगीपुर के जोगीपुर निवासी अपने रिश्तेदार रामलौटन सरोज (23) व पूरे मुरली अमांवा के अरुण सरोज (27) के साथ बाइक से लालगंज की ओर जा रहा था।
सगरासुंदरपुर बाजार में अचानक सामने जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक रोडवेज बस से टकराते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। ट्रक के नीचे आने से रामलौटन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरुण व दानपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल ने बताया की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।