फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बीएड प्रशिक्षुओं को मिलेगा मातृत्व और बाल्य देखभाल अवकाश

Mon, 11 Sep 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राज्य विश्वविद्यालय ने जारी किया नियम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। महिला बीएड प्रशिक्षुओं को मातृत्व और बाल्य देखभाल अवकाश अध्ययन के दौरान मिल सकेगा। अवकाश पूरा होने के बाद उनकी परीक्षा कराई जाएगी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राज्य विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को नियम जारी कर दिया है।
उच्च न्यायालय में चल रहे मंजू यादव की याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय को मातृत्व और बाल्य देखभाल अवकाश प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को बीएड पाठ्यक्रम पूर्ण किए जाने की अवधि के अतिरिक्त एनसीटीई में दी गई व्यवस्था के अनुरूप छूट दिए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कुलसचिव संजय कुमार ने कॉलेजों को जारी किए गए पत्र में बताया कि बीएड कार्यक्रम दो शैक्षणिक वर्ष की अवधि को होगा। प्रवेश तिथि से अधिकतम तीन वर्षों में पूरा किया जा सकता है। ऐसे मामले में जहां तीन वर्षों में चार सेमेस्टर में से तीन सेमेस्टर पास कर लिए गए है। ऐसे विद्यार्थियों को कुलपति चौथे सेमेस्टर, बैक पेपर और नियमित परीक्षा में केवल एक और अवसर की सिफारिश कर सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग व प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार महिला बीएड प्रशिक्षुओं को मातृत्व और बाल्य देखभाल अवकाश भी प्रदान किया जाएगा। अवकाश का लाभ उठाने वाली महिला प्रशिक्षुओं के लिए बीएड कार्यक्रम की अवधि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

..............





एमबीए, एमसीए में दाखिले के लिए मांगा गया ऑनलाइन आवेदन
प्रतापगढ़। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने एमबीए और एमसीए में दाखिले का ऑनलाइन आवेदन मांगा है। 19 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। प्रवेश पत्र 21 सितंबर को जारी किया जाएगा। प्रयागराज स्थित विवि परिसर में 24 सितंबर को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। 25 सितंबर शाम पांच बजे परिणाम जारी कर दिया जाएगा। प्रथम वर्ष में ऑनलाइन दाखिला लेने के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश फॉर्म के साथ शुल्क विवरण सहित समस्त शैक्षणिक अभिलेख स्वहस्ताक्षरित फोटो स्टेट को-आर्डिनेटर को एक सप्ताह के अंदर भेजना होगा। यह जानकारी प्रवेश प्रभारी प्रो. जयप्रकाश यादव ने दी। संवाद
.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें