फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ठंड की दस्तक से बाजार में गर्माहट

विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर गीजर व हीटर खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
नवंबर का आधा महीना बीत चुका है। ठंडी ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम धुंध छाने लगी है। लोग सर्दी का अहसास कर रहे हैं। दिन में भी सूर्य की तपिश कम हुई है। सर्दी बढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक बाजार में थोड़ी गर्माहट आई है। लोग हीटर, ब्लोअर और गीजर खरीदने पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के बाबागंज, भरत चौक, भदरी हाउस, मीराभवन और चिलबिला की बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। व्यापारी सुनील गोयल ने बताया कि बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के गीजर आठ से 12 हजार रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं, ब्लोअर की कीमत 1200 से 10 हजार रुपये और हीटर 700 से पांच हजार रुपये तक है। इमर्शन रॉड भी 300 से 500 रुपये में मिल रही है।
इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता करन सिंह ने बताया कि ग्राहक अब उपकरणों की कीमत के साथ बिजली की खपत का हिसाब भी लगा रहे हैं। इस वजह से ब्रांडेड कंपनियों के उत्पादों की मांग अधिक है।
विज्ञापन

गीजर खरीदने पहुंचे विवेक नगर के अनुराग सिंह, भंवगाचुंगी के शिवशंकर सिंह, रखहा के नीरज राय ने बताया कि बच्चे सुबह स्कूल जाने के लिए नहाते हैं। पानी ठंडा होने की वजह से वह हिचकते हैं। अभी सर्दी कम है तो खरीद ले रहे हैं। दाम भी स्थिर हैं। सर्दी बढ़ने के साथ ही दाम के बढ़ने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें