अंबेडकर चौराहे पर डग्गामार वाहनों के कारण आये दिन लगा रहता है जाम। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
सड़कों पर बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को दोपहर तक कचहरी, पुलिस लाइन व एसपी कार्यालय के आसपास सड़कों पर जाम लगने से राहगीर परेशान हुए। आवागमन बहाल कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड परेशान रहे।
डीएम आवास रोड पर नाली निर्माण व सड़क चौड़ीकरण का कार्य होने के कारण कचहरी के आसपास लोग अपने वाहन सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़ा कर रहे हैं। बुधवार को अंबेडकर चौराहे से राजापाल चौराहा, पुलिस लाइन से ट्रेजरी व कटरा रोड पर छोटे व बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सड़क पर डग्गामार वाहनों के चालक मनमान ढंग से सवारियां बैठा रहे थे। इसकी वजह से जाम लगा था।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आसपास सड़क पर लगे जाम को हटवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस प्रभारी टीम के साथ पहुंचे। फटकार लगाने के साथ डग्गामार वाहनों को खदेड़ा। तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। कचहरी परिसर के आसपास नोपार्किंग जोन बनाया गया है। बावाजूद इसके लोग बाइक व कार खड़ी करते हैं।