फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रेबीज वायल खत्म, मरीज परेशान

विज्ञापन
Anti rabies vaccine finished, patient upset
विज्ञापन
पखवारे भर से रानीगंज, गौरा, पृथ्वीगंज, पट्टी और बेलखरनाथ सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म हो जाने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। बाजार से वैक्सीन खरीदकर इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है। रानीगंज और गौरा सीएचसी में हर दिन एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीजों की कतार लग जाती है। पखवारे भर से वैक्सीन खत्म होने से मरीजों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

अस्पताल आने वाले मरीज लौट जा रहे हैं। परेशान लोग बाजार से महंगे दर पर इंजेक्शन खरीदकर लगवा रहे हैं। क्षेत्र के रामापुर बाजार निवासी जगदीश मोदनवाल ने बताया कि गौरा सीएचसी में कई दिन से इंजेक्शन के लिए चक्कर काट रहे हैं। इसी तरह बसहा निवासी रामकेवल को भी कुत्ते ने काट लिया। वह इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।
गारापुर निवासी ललित नारायण सरोज का कहना है कि रानीगंज और गौरा सीएचसी में इंजेक्शन न मिलने पर बाजार से खरीदकर लगवाना पड़ा। गौरा सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि लगभग 15 दिनों से इंजेक्शन सीएचसी में नहीं है। यही हाल बेलखरनाथ, पट्टी और पृथ्वीगंज सीएचसी की है। बेलखरनाथ सीएचसी में आए गिरजाशंकर मिश्र, विमला देवी, श्रवण कुमार, अंकित पांडेय, कृष्णानंद, दयाशंकर ने बताया कि अस्पताल में वैक्सीन न होने पर बाहर से खरीदकर लगवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीरैबीज इंजेक्शन के लिए आर्डर भेजा गया है। जल्द ही आ जाएगा। मरीजों को टिटबैग का टीका लगवा दिया जा रहा है। डॉ. एसके सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें