फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ अवैध संबंध से नाराज युवक ने की थी लकड़ी कारोबारी की हत्या

विज्ञापन
Angry young man had killed the wood trader due to illicit relationship with his mother
विज्ञापन
जेठवारा पुलिस ने रविवार को लकड़ी व्यवसायी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक व उसकी मां को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला से लकड़ी व्यवसायी का अवैध संबंध था। इससे नाराज बेटे ने व्यवसायी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद शव सुनसान स्थान पर फेंक दिया।
विज्ञापन

जेठवारा इलाके के काछा दूबेपुर निवासी लकड़ी व्यवसायी मनोज यादव आरा मशीन चलाता था। 20 मार्च की रात कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी गई। प्रेम संबंध में हत्या का मामला मानते हुए पुलिस ने गांव के विकास दुबे और उसकी मां सुनीता दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि विकास ने मां के साथ अवैध संबंधों के शक में मनोज की हत्या की योजना बनाई। उसे शराब पिलाकर कुल्हाड़ी से मार डाला। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने सुनीता को पकड़ लिया था, लेकिन विकास फरार था। शनिवार को उसे भी कानपुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें