उड़ैया बाजार में बृहस्पतिवार को पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला।
थाना प्रभारी ने बनाए रखी दूरी
परिजन और पुलिस के आरोप प्रत्यारोप के बाद विवाद के घेरे में आए थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही, सीओ सदर अंतिम संस्कार स्थल से दूरी बनाए रखी। यह चर्चा का विषय बना रहा। अपने कारनामों से चर्चाओं में बने रहने के शौकीन थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही की वजह से आए दिन पुलिस महकमे की फजीहत हो रही है। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
ऐहतियात के तौर पर बाजार में तैनात फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला।
तनावपूर्ण स्थित को देखते हुए फोर्स तैनात रही।
अंतिम संस्कार के दौरान भारी गहमा गहमी मची रही।
अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।