फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : खेत में मिली एसी मैकेनिक की लाश, हत्या की आशंका

Thu, 04 Nov 2021 04:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Prayagraj News : एसी मैकेनिक की मौत के बाद घर पर जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
श्रृंगवेरपुर रोड पर मटियारा गांव के पास एक खेत में एसी मैकेनिक की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


लालगोपालगंज के दानियालपुर का रहने वाला मोहम्मद परवेज उर्फ सोनू पुत्र जावेद पुलिस बूथ तिराहा के पास एसी और फ्रीज सर्विस सेंटर चलाता था। बुधवार की शाम को दुकान बंद करने के बाद स्कार्पियो पर सवार होकर कुछ लोगों के साथ कहीं निकला था। सुबह उसकी लाश मटियारा गांव में मिली तो लोग सन्न रह गए। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्कार्पियो में और कौन लोग मौजूद थे पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें