रानीगंज थाना क्षेत्र के धनुहा गांव निवासी दीनानाथ पटेल (16) पुत्र शिव कैलाश अपने सगे भाई की शादी में जौनपुर जनपद के मछलीशहर थाना क्षेत्र भिखारीपुर स्थित गांव में गया था। उसके साथ उसके चचेरे भाई मुकेश (15) तथा शिवलाल भी थे। बरात गुरुवार को गई थी।
फतनपुर थाने क्षेत्र के फतनपुर बाजार से पहले छोटी नहर के पास सड़क के किनारे खड़े चार पहिया वाहन में टकराने से एक युवक की मौत हो गई। साथ में बाइक पर सवार रहे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक अपने सगे भाई की बरात से लौट रहा था। उसके मौत से परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। दुल्हन के पहुंचने से पहले घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के धनुहा गांव निवासी दीनानाथ पटेल (16) पुत्र शिव कैलाश अपने सगे भाई की शादी में जौनपुर जनपद के मछलीशहर थाना क्षेत्र भिखारीपुर स्थित गांव में गया था। उसके साथ उसके चचेरे भाई मुकेश (15) तथा शिवलाल भी थे। बरात गुरुवार को गई थी। शुक्रवार की सुबह वह बरात से दोनों के साथ बाइक से घर वापस आ रहा था। फतनपुर बाज़ार के पहले छोटी नहर के समीप सड़क के किनारे खड़ी चार पहिया वाहन से टकराकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से तीनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दीनानाथ को मृत घोषित कर दिया। मुकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक वर्ष के शिवलाल को मामूली चोटे आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही खुशियों वाले घर में मातम छा गया।