फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : वाहन से कुचलकर 10 साल के बच्चे की मौत, गाड़ी में फंसकर 20 मीटर तक घिसटता रहा बच्चा

Fri, 09 Jun 2023 03:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डाला की चपेट में आने से एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि बालक वाहन में फंसकर 20 मीटर तक घिसटता रहा। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पृथ्वीगंज थाना क्षेत्र के दिलीपपुर बाजार बाजार के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बालक वाहन में फंस गया और गरीब 20 मीटर तक घिसटता रहा। 

विज्ञापन


दिलापपुर बाजार के पास बाबा आधार सिंह मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर में पुरवा दिलीपपुर निवासी मुन्ना पठान का बेटा मुहम्मद हुसैन (10) सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से आ रही डाला ने उसको कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बालक वाहन में ही फंस गया और करीब 20 मीटर तक घिसटता रहा। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस वाहन और उसके चालक की खोजबीन में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें