फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : कूलर में प्लग लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत, हाथ से छूटा तार सीने से चिपक गया

Sun, 23 Jun 2024 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रमईपुर दशिनी निवासी बृजेश ओझा (35) पुत्र प्रेम ओझा रविवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर में कूलर का प्लग लगा रहा था। इसी समय तार उनके सीने पर गिर गया। जब तक वह कुछ समझ पाते साकेट का प्लग सीने से चिपक गया।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर दिशिनी (ढाखापुर) गांव में रविवार को कूलर का प्लग लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली आपूर्ति बंद कर किसी तरह से तार को हटाया, लेकिन तब तक हालत नाजुक हो गई थी। स्थानीय अस्पताल से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक की सांसें थम गईं।

विज्ञापन


रमईपुर दशिनी निवासी बृजेश ओझा (35) पुत्र प्रेम ओझा रविवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर में कूलर का प्लग लगा रहा था। इसी समय तार उनके सीने पर गिर गया। जब तक वह कुछ समझ पाते साकेट का प्लग सीने से चिपक गया। बृजेश को करंट की चपेट में आता देख परिजनों ने मेन स्वीच से आपूर्ति बंद कर दी। आनन फानन में उसे पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर  चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। बृजेश को दो बच्चे हैं। एक लड़का सात साल का और दूसरा पांच वर्ष का है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें