मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनें समय से नहीं चल रहीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। प्लेटफाॅर्म पर धूप होने के कारण यात्री छाया ढूंढते रहे।
जंक्शन होकर गुजरने वाली आनंद विहार टर्मिनल दो घंटे तो नीलांचल एक्सप्रेस 40 मिनट, जनता एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। पंजाबमेल डेढ़ घंटे, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस तीन घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस चार घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस, पीआरएल पैसेंजर दो घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस एक तो दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली समर स्पेशल एक घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री धूप के चलते परेशान नजर आए।