फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर में संक्रमित बच्चों के परिजनों के रहने के लिए बनेगा अलग से वार्ड

Sat, 07 Aug 2021 12:01 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कोरोना की तीसरी लहर में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों पर खतरे को देखते हुए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। संक्रमित बच्चों को अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य के लिए आवासीय व्यवस्था के लिए...
विज्ञापन
corona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों पर खतरे को देखते हुए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। संक्रमित बच्चों को अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य के लिए आवासीय व्यवस्था के लिए वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर जल्द आने का दावा कर रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर का असर करीब-करीब खत्म हो चुका है, लेकिन लोग जिस तरह से बगैर मॉस्क बाजारों में घूम रहे हैं, सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं, ऐसे में जल्द ही तीसरी लहर आ सकती है। तीसरी लहर में बच्चों पर ज्यादा खतरा बताया जा रहा है।

इसे देखते हुए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कॉलेज के साथ ब्लाक स्तरीय सीएचसी पर कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की सारी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए कहा है। अस्पताल के आसपास ही संक्रमित मरीजों के तीमारदारों के रहने लिए आवासीय व्यवस्था करने के लिए भी आदेश दिया है। इसके लिए हर अस्पताल में अलग से वार्ड बनाए जाएंगे। जितने संक्रमित बच्चे भर्ती किए जाएंगे, उनके परिवार के एक सदस्य को रहने के लिए वार्ड में व्यवस्था की जाएगी। यदि परिवार का सदस्य मिलना चाहे तो पीपीई किट पहनाकर उन्हें बच्चों से मिलाया जाएगा।
विज्ञापन


पंद्रह दिनों के अंदर ऑक्सीजन प्लांट तैयार करने का आदेश
शासन ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेश दिया है कि 15 दिन के भीतर ऑक्सीजन प्लांट तैयार करा लिया जाए। जनरेटर की व्यवस्था न होने तत्काल डिमांड भेजी जाए। बिजली कटने के बाद भी ऑक्सीजन प्लांट न तो बंद हों और न ही मरीजों को परेशान होना पड़े।

शासन के आदेश के बाद एल वन अस्पताल के बगल संक्रमित मरीजों के तीमारदरों के रहने के लिए आवासीय व्यवस्था की जा रही है। शौचालय, स्नानगृह के साथ उनके रहने के लिए बेड लगाए जा रहे हैं। डॉक्टर एसके सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें