फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 46 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Wed, 18 Aug 2021 03:12 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तहसील क्षेत्र के 46 जोड़े सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। सांसद, ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्रीय विधायक की ओर से विवाहित जोड़ों को प्रमाणपत्र व उपहार वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तहसील क्षेत्र के 46 जोड़े सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। सांसद, ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्रीय विधायक की ओर से विवाहित जोड़ों को प्रमाणपत्र व उपहार वितरित किया गया। लालगंज के ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर अमित प्रताप सिंह पंकज व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने वर व कन्या पक्ष के लोगों का प्रवेश द्वार पर स्वागत कर किया। ब्लॉक कर्मचारियों ने वर व वधू पक्ष के लोगों पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन


इसके बाद आचार्य प्रदीप तिवारी के मंत्रोच्चार के बीच ब्लॉक प्रमुख अमित प्रताप सिंह ने कन्यादान की रस्म अदा की। कार्यक्रम में सांसद संगमलाल गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री विवाह योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कहा कि यह योजना गरीबों व असहायों के लिए बहुत कारगर साबित हो रही है। सांसद संगमलाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर अमित प्रताप सिंह पंकज, विधायक मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने नवविवाहित जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान किया।

लक्ष्मणपुर विकास खंड की बीडीओ डॉ. अंजू वर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर एडीओ पंचायत लक्ष्मी शुक्ल, प्रधान लिपिक महेंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राम मोहन सिंह, नागेश प्रताप सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, पप्पू तिवारी, छोटेलाल सरोज, ऊधम सिंह, प्रदीप सिंह, दिनेश सिंह, मंटू पांडेय, आलोक पांडेय, संदीप यादव, विकास यादव, पूजा मिश्रा, पूनम शुक्ला, अंकुर पांडेय आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें