फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3359 लोगों की जांच, मिला एक कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
3359 people investigated, found a corona infected
विज्ञापन
प्रतापगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 3359 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया। जांच में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। इससे पहले शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की जांच में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था। अब जिले में दो कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन

6872 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
प्रतापगढ़। जिले में शनिवार को 6872 लोगों ने कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन की दूसरा डोज लगवाई। जनपद में लाख से अधिक ऐसे लोग हैं जिन्होंने कोरोना को मात देने के लिए पहला टीका लगवा लिया, मगर दूसरा लगवाना भूल गए। ऐसे लोगों के लिए शनिवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि शनिवार को 42 स्थानों पर बूथ बनाया गया था। महज 6872 लोगों ने ही बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाया। एसीएमओ ने बताया कि रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में भी टीकाकरण अभियान चलेगा। जिन लोगों ने अब तक टीका नहीं लगवाया है। वह अपने साथ आधार कार्ड ले जाकर मेले में टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें