बुखार से मृत अमित सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
बाबागंज। बुखार से प्रधानपुत्र की मौत हो गई। इसकी जानकारी गांव पहुंची तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। उधर अस्पताल में डेंगू होने की आशंका जताई जा रही थी। इसके चलते गांव के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। इसके पूर्व मानिकपुर में एक युवक की डेंगू से मौत हो चुकी है जबकि अब तक 33 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
बाबागंज क्षेत्र के चौरंग ग्राम सभा के प्रधान शिवलाल सरोज के पुत्र शशि सरोज (40) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। राहत नहीं मिलने पर उसे प्रयागराज स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। माना जा रहा था कि उसे डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं। फिलहाल, इसकी पुष्टि नहीं हेा पाई थी। इधर मौत की सूचना से परिजनों में चीख पुकार मच गई तो गांव में डेंगू की चर्चा से हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार श्रृंगवेरपुर गंगा घाट पर कर दिया। मानिकपुर नगर में भी एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हो चुकी है। इसके चले लोगों में इसको लेकर खौफ है। उधर लक्ष्मणपुर ब्लाक के चमरूपुर पठान निवासी मो.अंसार (25) पुत्र फरजान अली को भी बुखार आ रहा था। जांच के दौरान उसे डेंगू संक्रमित पाया गया है। अब अंसार को लेकर डेंगू संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है।