जीआईसी से डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। दोनों पालियों में कुल 266 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। डायट के उप शिक्षा निदेशक मोहम्मद इब्राहिम व जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
पहली पाली में पंजीकृत 3489 प्रशिक्षुओं में से 3353 ने परीक्षा दी। 136 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 3488 प्रशिक्षुओं में से 3358 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 130 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। डायट के उप शिक्षा निदेशक मोहम्मद इब्राहिम ने अबुल कलाम आजाद इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज सहित सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अबुल कलाम आजाद इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक आजाद अली, पर्यवेक्षक मो. अनीस, सतीश चंद्र तिवारी तथा मजिस्ट्रेट जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी आरपी सिंह की देखरेख में परीक्षा हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नंद ने तिलक इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य पीके तिवारी व स्टेटिक मजिस्ट्रेट बीएसए प्रथम डॉ. रमेश चंद्र, पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य जीजीआइसी बरहदा डॉ. विंध्याचल सिंह, पर्यवेक्षक डायट प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश कुमार की देखरेख में परीक्षा हुई। जीआइसी में प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह की देखरेख में परीक्षा हुई। डायट के उप शिक्षा निदेशक ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।