फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महिलाओं समेत 16 लोग संक्रमित, 21 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
बुधवार को 24 घंटे के भीतर छह महिलाओं समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। केजीएमयू लखनऊ के एक डॉक्टर भी संक्रमित मिले हैं। उन्होंने प्रतापगढ़ में जांच कराई थी। उधर, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बुधवार को 21 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

केजीएमयू में तैनात डॉ. आशीष कुमार शुक्ला ने प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दरछुट की एक महिला, पूरे नरसिंह भान करनपुर की महिला, दीवानगंज के एक युवक समेत 16 लोग संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे के भीतर 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या बढ़ी
प्रतापगढ़। कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना टीकाकरण के लिए 292 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 3010 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। जबकि 2102 किशोरों का भी टीकाकरण किया गया। वहीं, 16180 युवाओं ने भी टीका लगवाया है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि गांव-गांव अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें