फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया से पूछताछ न होने पर प्रधान परिवार का अनशन

Fri, 05 Apr 2013 12:57 AM IST
कुंडा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बलीपुर कांड में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। राजा भैया से पूछताछ न किए जाने पर पूर्व प्रधान के परिजनों ने सीबीआई पर आरोप मढ़ दिया है।
विज्ञापन


प्रधान के परिजनों ने सीबीआई पर गलत दिशा में तहकीकात करने का आरोप लगाया है। टीम के रवैये के खिलाफ प्रधान के परिजन अनशन पर बैठ गए हैं।

बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधान नन्हें के पिता दुखीराम, मां देवकली, पत्नी सुमन देवी, भाई सुरेश की विधवा अनारा देवी, बेटी प्रभा, नेहा, दीपा समेत अन्य परिजन घर के बाहर अनशन पर बैठ गए।

परिजनों का आरोप है कि सीबीआई ने बुधवार को बबलू को पूछताछ के लिए कैंप कार्यालय बुलाया, उसे पीटा और जुर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाया। कई अन्य ग्रामीणों से भी पूछताछ के दौरान मारपीट की गई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सीबीआई को सबकुछ साफ-साफ बताने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही, उलटे उन्हें परेशान किया जा रहा है। राजा भैया द्वारा दी गई धमकियों और घटना की साजिश में शामिल होने की जानकारी दिए जाने के बावजूद सीबीआई टीम इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उलटे उन्हें डीएसपी हत्याकांड में फंसाने का प्रयास कर रही है।

परिजनों ने कहा कि सीबीआई को अगर भरोसा नहीं है तो उनके पूरे परिवार का नार्को टेस्ट करा ले। उनके परिवार से जुड़े असलहों को कब्जे में लेकर जांच कराई गई, लेकिन गुड्डू सिंह के असलहों की जांच नहीं कराई गई। सीबीआई टीम पुलिस की रटी-रटाई कहानी पर काम कर रही है। अनशन पर बैठे परिजनों ने सीएम को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

सीबीआई ने अपनाए अब आक्रामक तेवर
बलीपुर कांड की जांच कर रही सीबीआई टीम ने अब आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को पूछताछ के दौरान ठीक से जवाब न देने वाले ग्रामीणों से सख्ती की गई। बाबागंज विधायक विनोद सरोज से कैंप कार्यालय में लंबी पूछताछ की गई। सुबह गांव की ओर निकली टीम कछार में असलहे एवं गवाहों की तलाश करती रही।

सीबीआई के सख्त रुख अपनाते ही ग्रामीणों ने मुंह खोलना शुरू कर दिया। अब तक टीम को टहलाने वाले ग्रामीण सीबीआई की सख्ती से टूटते नजर आए। पूछताछ के बीच कुछ जानकारी मिलने पर एक टीम लाई डिटेक्टर के साथ बलीपुर गांव पहुंची और कुछ गांव वालों के साथ कछार की तरफ चली गई।
विज्ञापन


प्रधान के परिजनों को सुरक्षा की गारंटी
ग्राम प्रधान तथा उसके भाई की हत्या के बाद सहमे परिजनों ने न्यायालय में सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एसओ हथिगवां निशीकांत राय ने प्रधान के परिजनों को सुरक्षा की गारंटी दी। एसओ ने बताया कि प्रधान के परिजन सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। पहले से उन्हें पीएसी की सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा कहीं आने-जाने के दौरान थाने से फोर्स मुहैया कराई जा रही है। न्यायालय को भी अवगत करा दिया गया है कि प्रधान के परिजनों को पूरी सुरक्षा दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें