इलाहाबाद में पेशी पर लाए जाने के दौरान पुलिस की वैन से दस कैदियों के भाग निकलने के मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ ही उन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
गृह सचिव आरएन उपाध्याय व आईजी कानून-व्यवस्था आरके विश्वकर्मा ने बताया कि इलाहाबाद में पुलिस की वैन से कुल 52 कैदियों को पेशी पर लाया जा रहा था।
इस वैन में चार सिपाहियों की ड्यूटी थी, जिसमें दो को आगे व दो को पीछे बैठना था। सिर्फ एक ही सिपाही आगे बैठा था, बाकी के तीन सिपाही लापता थे। वैन में पीछे का दरवाजा भी लापरवाही से खुला छोड़ दिया गया था।
ड्यूटी पर तैनात दारोगा संजय कुमार पीछे एक वाहन में बैठ कर आ रहा था। इस मामले में इन सभी पांचों पुलिसकर्मियों को तत्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की जाएग़ी।