फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी में स्नान कर लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर शारदा नदी में स्नान कर बाइक से लौट रहे युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उसका भांजा, भतीजा बाल-बाल बच गये। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। सीएचसी लाए गए युवक को चिकित्सकों ने इलाज से पहले मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन

घटना धनाराघाट रोड पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रुदपुर पुल के समीप हुई। गांव लाह निवासी अनूप कुमार ने बताया कि गांव के रिश्ते के चाचा धर्मपाल (30) सुबह गंगा स्नान पर शारदा नदी में नहाने बाइक से अपने भांजे गजरौला धाना के गांव पिपरिया निवासी धर्मवीर के पुत्र सूरज (15) और गांव निवासी गांव के रिश्ते के भतीजे मथुरा प्रसाद के पुत्र अखिलेश (16) के साथ गए थे। शाम को तीनों लोग बाइक से वापस लौट रहे थे। धनाराघाट रोड पर गांव रुद्रपुर की पुलिया के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर से कुचल कर धर्मपाल की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दोनों किशोर बाल-बाल बच गए। धर्मपाल को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मपाल दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई ज्ञानदेव है। धर्मपाल मजदूरी करते थे। युवक की मौत की सूचना पर कोतवाल रामसेवक सीएचसी पहुंचे। उन्होंने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें