गजरौला। बेबी सिंह कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय सौरभ सरकार का शव मंगलवार रात गांव स्थित अपने ही खेत पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं।
पिता शैलेंद्र सरकार ने बताया कि उसका पुत्र सौरभ मंगलवार शाम को खाना खाकर घर से कहीं चला गया था। घर वापस न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी। सुबह होने पर परिजनों ने देखा तो घर से दो सौ मीटर दूरी पर अपने ही खेत के यूकेलिप्टस के पेड़ में रस्सी के सहारे शव लटकता पाया।
परिजन ने आत्महत्या मान रहे हैं लेकिन उसके पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। दो साल पूर्व इंटर पास करने के बाद सौरभ मेडिकल स्टोर पर प्रैक्टिस करता था। मां प्राइवेट अध्यापक और पिता शैलेंद्र खेती-किसानी करते हैं। परिवार में एक बड़ा बेटा रामकिशोर और छोटी बहन संजना है। थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं।