फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आर्यन, देवांशी, शिवा, सौरभ, आरती, राजू, देवांशी ने दौड़ जीती

Tue, 11 Nov 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे- विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहले दिन दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं हुईं। दौड़ प्रतियोगिता में आर्यन, देवांशी, शिवा, सौरभ, आरती, राजू, देवांशी ने बाजी मारी। गांव भगवंतापुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को शुरू हुई दो दिनी प्रतियोगिता में संकुल स्तर पर प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले बच्चों ने भाग लिया। ऋतुराज पासवान ने दौड़ प्रतियोगिता को झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

पहले दिन दौड़, लंबीकूद, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। प्राथमिक स्तर बालक-बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में गांव लोहरपुरा के आर्यन, गुलडिय़ा भूपसिंह की देवांशी पहले, सुआबोझ के शिवा ने, 100 मीटर में सुआबोझ के शिवा और सलोनी, 200 मीटर में गांव लुकटिहाई के सौरभ, पताबोझी की शिल्पी, 400 मीटर में फैजुल्लागंज के सौरभ, भगवंतापुर की आरती ने बाजी मारी। लंबीकूद में लुकटिहाई के राजू, गुलड़िया भूपसिंह की देवांशी, बालक वर्ग की कबड्डी में रघुनाथपुर की शिवओम एंड पार्टी, बालिका वर्ग की खो-खो में मदारपुर घुंघचाई की प्रिया एंड पार्टी पहले स्थान पर रही। संचालन शिक्षक संतोष पासवार ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गंगवार ने आभार व्यक्त किया। संघ के मंत्री विमल कुमार, ग्राम प्रधान सतीश गिरि, बृजेश देव मौर्य, कपिल गुप्ता, सुरेश गंगवार, सर्वेश स्वर्णकार, अर्जुन सिंह गंगवार, राधाकृष्ण कुशवाहा, कुंदन सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद

ब्लाक स्तरीय शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे- विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें