फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सैलानियों को बाघिन संग दो शावकों के हुए दीदार

Tue, 11 Nov 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शावकों के साथ चहलकदमी करती बा​घिन। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
माधोटांडा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इन दिनों सैलानियों का रोमांच चरम पर है। मंगलवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ चहलकदमी करते हुए दिखाई दी जिसे देखकर सभी रोमांचित हो उठे। यह नजारा जंगल सफारी की दूसरी शिफ्ट में देखने को मिला।
विज्ञापन

पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को दोनों शिफ्टों में 300 से अधिक सैलानी पहुंचे। जंगल में बाघ-बाघिन के दीदार के साथ-साथ चूका बीच की प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली सैलानियों को खूब आकर्षित कर रही है। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि जंगल सफारी की बुकिंग में भी तेजी आई है। देश के कई हिस्सों से आने वाले सैलानी यहां के जैव-विविधता से भरपूर जंगलों और बाघों के दीदार के लिए पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ रही सैलानियों की संख्या से स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें