इस दौरान भी युवक ने उसकी पुत्री से संबंध बनाए। 28 अगस्त को युवक ने शादी से इनकार कर दिया। जब इसकी शिकायत करने युवक के परिजन के पास गए तो बंधक बनाकर तमंचे के बल पर कानूनी कार्रवाई न करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने शुभम, राकेश व अजय सिंह व अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।