भीड़ ने किया बीचबचाव
विवाद बढ़ने पर महिला ने अपनी बेटी को घर जाने के लिए कहा। बेटी घर जाने की बजाये चीख चीखकर मां को खरी-खोटी सुनाने लगी। बेटी बार-बार मां से समाज में नाक कटाने की बात कह रही थी। इससे गुस्साई महिला ने दांत से बेटी की नाक चबा डाली, जिससे वह घायल हो गई। जैसे-तैसे भीड़ ने दोनों को अलग किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि इस मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।