फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिन में 17 करोड़ से ज्यादा की शराब डकार गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विधानसभा चुनाव और होली के बीच पंद्रह दिन में जिले के लोग 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब डकार गए। सबसे ज्यादा खपत देशी शराब की हुई है। पिछले पंद्रह दिनों में करीब 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की देशी शराब की बिक्री हुई है। पांच करोड़ की विदेशी और एक करोड़ की बियर भी बिकी है। अब गुरुवार शाम पांच बजे से शुक्रवार को शाम पांच बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसलिए गुरुवार को दिन में बड़ी मात्रा में बिक्री हो सकती है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले पंद्रह दिनों में 3,66,800 लीटर देसी शराब की बिक्री हुई है। इसकी कीमत करीब 11 करोड़ 40 हजार है। वहीं विदेशी शराब की 65509 बोतलों की बिक्री हुई। इसकी कीमत करीब 5.24 करोड़ है। वहीं बियर की बिक्री भी जमकर हुई है। बियर की 92980 बोतलों की बिक्री हुई। इसकी कीमत करीब 1.39 करोड़ है। कुल मिलाकर देखा जाए तो पंद्रह दिनों में जिले में 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की 63 लाख 94 हजार 200 रुपये की शराब की खपत हो गई। इसमें चुनाव से पहले के आंकड़े भी शामिल है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव परिणम से पहले एकदम बिक्री बढ़ी थी। अब होली के करीब बिक्री तेजी से बढ़ी है।
वर्जन
पंद्रह दिन में शराब की बिक्री में तेजी रही है। इसमें देसी शराब की ज्यादा बिक्री हुई है। गुरुवार शाम को होली के मद्देनजर शराब की दुकानें बंद रहेगी। गुरुवार शाम तक बिक्री और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार , जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें